अनाज मंड़ी होडल में चल रहे मेले में परोसा जा रहा अश्लील डांस पर रोक लगाने की सामाजिक संगठनों ने मांग की

अनाज मंड़ी होडल में चल रहे मेले में बैरायटी शो में महिलाओं के द्वारा अश्लील गानों पर डांस परोसने पर सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रशासन से रोक लगाने की मांग की है। अनाज मंड़ी में मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी परमिशन जिला उपायुक्त पलवल द्वारा प्राप्त होने की बात मेले आयोजकों के द्वारा की जा रही है। जिसमें झूलों के साथ ही मौत का कुआं के अलावा वैरायटी शो में महिलाओ के द्वारा अश्लील गानों पर अर्धनगन डांस परोसा जा रहा है। जिसकी टिकट भी झूलों की टिकट के अलावा मेला आयोजकों के द्वारा अतिरिक्त लगाई गई है। बताया जा रहा है कि मेला आयोजकों के द्वारा जिला प्रशासन से केवल यहंा पर झूलो को मनोरंजन के नाम पर लगाने की परमिशन ली हुई है। मेला आयोजकों के द्वारा बैरायटी शो की परमिशन जिला प्रशासन द्वारा नहीं दी गई है। मेला आयोजकों के द्वारा बैरायटी शो के लिए लगाई गई टिकटों पर मनोरंजन कर की रसीद भी नहीं लगाई हुई है। जिससे हरियाणा सरकार को भी चूना लगाने का कार्य किया जा रहा है। होडल के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने मेले में बैरायटी शो के नाम पर परोसे जा रहे अश्लील गानों पर चल रहे अर्धनगन डांस को बंद कराने की मांग की है।

 

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *