होडल में लोहड़ी पर्व हर्षाउल्लास के साथ मनाया

 

होडल में लोहड़ी पर्व धूमधाम व हर्षाउल्लास के साथ से मनाया गया। लोहड़ी पर्व पर पंजाबी समाज के नर नारियों ने एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी। लोहड़ी पर्व पर किसी लडके की पहली शादी व लडक़ा होने पर लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। होडल की ताली मंड़ी, रामनगर, तेलीवाड़ा, लक्ष्मीनारायण मंदिर क ेसमीप, पेच कॉलोनी, काजीवाड़ा में नर नारियों ने अगिन जला कर पूजा अर्चना करते हुए पंजाबी गीत गाए तथा ढ़ोल पर जम कर भंगड़ा किया। इस अवसर पर लोहड़ी की पूजा अर्चना करने के बाद एक दूसरे को गजक, रेवड़ी मूंगफ ली का प्रसाद दे कर लोहड़ी की बधाई देते हुए लोहड़ी पर्व मनाया। होडल के समाजसेवी, रूपा ठुकराल, नवीन कत्याल, जुबिन ठुकराल पार्षद, चन्दर महैन्दीरत्ता, संजय भिरानी, मोनू कालड़ा, सर्राफ ा यूनियन प्रधान कमल खन्ना, दिनेश मक्क्ड़, सुनील कालडा,सुरेश डुडेजा ने लोहड़ी पर्व की बधाई देते हुए एक दूसरे को गज्जक, रेबड़ी ,मुंगफ ली खिला कर लोहड़ी का पर्व मनाया।

Check Also

राष्ट्रिय एनएसएस शिविर में रक्तदान, नेत्रदान और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

गदपुरी में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन पलवल डोनर्स क्लब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *