अधीक्षक अभियंता के खिलाफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

 

ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आवाहन पर अधीक्षक अभियंता पलवल के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार के ख़िलाफ़ पूरे पलवल सर्कल अधीन सभी उपमंडल कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। होडल में सब यूनिट प्रधान लख्मी चंद रावत की अध्यक्षता में एसई पलवल के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की गई।मीटिंग का संचालन सब यूनिट सचिव महिपाल ने किया।
मीटिंग को संबोधित करते हुए आल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन यूनिट प्रधान नरेन्द्र सौरोत ने बताया कि एसई पलवल को बिजली कर्मचारियों की समस्याओं के संदर्भ में अवगत कराया हुआ है परंतु एसई पलवल का इनकी ओर कोई ध्यान नहीं है। यूनियन के बार बार अनुरोध के बावजूद अधिकारी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर नहीं है। अधीक्षक अभियंता के नकारात्मक रवैया से नाराज़ कर्मचारियों ने सर्कल कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर फैसला लिया कि अगर 28 जनवरी तक एसई पलवल ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो 29 जनवरी को एसई पलवल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसके लिए अधीक्षक अभियंता पलवल पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।यूनियन कर्मचारी नेता नरेश महलावत ने आरोप लगाया कि मांगों का समाधान करने की बजाय अधिकारी कामों को लटकाने का काम कर रहे हैं। जिसको यूनियन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।मीटिंग में भगवान सिंह फोरमैन, प्रदीप सैनी, भगत सिंह, सोहन सिंह, टेकचंद, यशपाल, भूप सिंह, नरेश महलावत, एसकेएस खंड प्रधान पवन कुमार, कनिष्ठ अभियंता आकिब, रजत सिंह, जयवीर, तसव्वर हुसैन, मुकेश कुमार, नीरज, राजेश कुमार, ओमप्रकाश ने भी अपने विचार रखे।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *