उपकार मंडल हसनपुर में 23 जनवरी को रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

अगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में उपकार मंडल हसनपुर का 34वां रक्तदान कैंप लगाया जाएगा। यह जानकारी विक्रम सिंह यात्री संस्थापक उपकार मंडल हसनपुर ने दी।जिसके मुख्य अतिथि सुनील मंगला पूर्व कस्टम अधिकारी , विशिष्ट अतिथि प्रवीण गोयल फरीदाबाद, दिनेश धनखड़ समाजसेवी पलवल, सोनू गुर्जर समाजसेवी पलवल द्वारा कैंप का शुभारंभ किया जाएगा। यह कैंप ओमप्रकाश मंगला एवं वेदवती मंगला की पुण्य समिति में उनके पुत्र सुनील मंगला पूर्व कस्टम अधिकारी द्वारा लगाया जाएगा । इस कैंप में अपना ब्लड बैंक व पलवल सरकारी अस्पताल ब्लड बैंक पलवल द्वारा रक्त एकत्रित किया जाएगा ।

Check Also

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का पलवल दौरा

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *