उपमंडल होडल में वृद्वावस्था पेंशन कटने से नागरिकों में भाजपा पार्टी के खिलाफ पनप रहा रोष

उपमंडल होडल में बुर्जर्गों की पेंशन कटने के कारण बुर्जर्गों में हरियाणा भाजपा सरकार के खिलाफ रोष पनप रहा ह व अपनी पेंशन को बहाल कराने के लिए सरकारी अधिकारियों के कार्यालयों में धक्के खाने को मजबूर हेाना पड़ रहा है। होडल उपमंडल के सैकडों नागरिकों की पेंशन काट दी गई है। इस वृद्वावस्था पेंशन को काटने का मुख्य कारण नागरिकों की आय तीन लाख से अधिक बतला कर काट दी गई है। वृद्वावस्था पेंशन के कटने पर बुर्जग पलवल के संबधित अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। लेकिन उनकी पेंशन की बहाली नहंीं हो पा रही है। हसनपुर निवासी ज्ञानचंद,अनिल कुमार होडल निवासी ने बताया कि होडल, हसनपुर व आसपास के गावों के लगभग दो दर्जन बुर्जर्गों की वृद्वावस्था पेंशन कट गई है। उन्होंने कहा कि इस पेंशन के कटने का मुख्य कारण बुर्जर्गों की सालाना आय 3 लाख से ऊपर की बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकतर बुर्जग कोई कार्य नहंीं करते हैं व उनकी क ोई कमाई का साधन नहंी है तथा वह केवल वृद्वावस्था पेंशन के भरोसे ही अपना जीवन यापन कर रहे हैं। बुर्जर्गों की पेंशन कटने से उनको अपना जीवन यापन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि केन्द्र सरकार ने भी 12 लाख तक की आय पर कोई भी टैक्स नहंीं लगाया गया है व हरियाणा सरकार के द्वारा बुर्जर्गों की तीन लाख से ऊपर की आय बतला कर बुर्जर्गों की पेंशन काटना उनके साथ पूरी तरह से अन्याय है। उनका कहना है कि एड़ीसी कार्यालय पलवल में इस मामले का ले कर जाने पर उनके द्वारा सरकारी आदेश बतला कर उनकी पेंशन को बहाल नहंीं किया जा रहा है। जिससे हरियाणा की भाजपा सरकार की बदनामी हो रही है। उन्होंने बुर्जर्गों की पेंशन को बहाल करने की मांग की है। एडीसी सुभिता ढाका का कहना है कि सरकार द्वारा अधिक आय को कारण बतला कर बुर्जर्गों की पेंशन को काटा गया है। सरकारी आदेशों के अनुसार इनकी पेंशन को दुबारा से बहाल नहीं किया जा सकता है। सरकार द्वारा इन कटी पेंशन को बहाल करने के आदेश आने पर इनको बहाल कर दिया जाएगा।

Check Also

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने होडल विधानसभा क्षेत्र में किया जागरूक

  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने गाँव लीखी व घसेड़ा, विधानसभा होडल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *