छात्र सशक्तिकरण और स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र निर्माण की पहल

  • राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एनवाईसी , पलवल में आयोजित राज्य स्तरीय शिविर के द्वितीय दिवस (22 जनवरी 2026) पर छात्रों के सशक्तिकरण के साथ एक मजबूत, भविष्य के लिए तैयार स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र निर्माण पर विशेष जोर दिया गया। जिला एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सजल सिंह के नेतृत्व में यह शिविर स्व-शिस्त (सेल्फ डिसिप्लिन) और नेतृत्व विकास पर केंद्रित रहा, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञों ने छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया।कार्यक्रम में शारीरिक गतिविधि एवं प्रशिक्षण अवधेश कुमार तथा कपिल देसवाल द्वारा दिया गया, जबकि प्रबंधन पर विशेष सत्र आयोजित हुए। दिनेश कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर मार्गदर्शन प्रदान किया, डीएसएस सुक्खराम  ने छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी साझा की, तथा डीएसएस द्वारा वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला गया। इन सत्रों ने छात्रों को स्वास्थ्य, प्रबंधन, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।डॉ. सजल सिंह ने बताया कि यह शिविर छात्रों को स्व-शिस्त सिखाते हुए स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने का माध्यम बनेगा, जो भविष्य की चुनौतियों के लिए उन्हें तैयार करेगा। शिविर में पलवल जिले सहित हरियाणा के विभिन्न भागों से आए एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

Check Also

सम्मानित होंगे एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

हरियाणा सरकार द्वारा शुक्रवार 30 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे भिवानी के भीम स्टेडियम में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *