पलवल पुलिस कंट्रोल के उप निरीक्षक हरिमोहन हुए सेवानिवृत्त

पुलिस प्रवक्ता, कार्यालय जिला पुलिस पलवल ने जानकारी देते हुए बताया कि लघु सचिवालय पलवल में स्थित जिला पुलिस कंट्रोल रूम कक्ष में तैनात उप निरीक्षक हरिमोहन  की सेवानिवृत्ति विदाई पार्टी का आयोजन किया गया जिनको कंट्रोल रूम इंचार्ज गजराज सिंह, जिला रेडियो अधिकारी आदि द्वारा स्मृति चिन्ह, एक कैरी बैग तथा एक उच्च गुणवत्ता वाला गर्म कंबल देकर अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई।इस मौका पर कंट्रोल रूम इंचार्ज गजराज सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी पुलिस अफसर अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए समाज की बुराइयों को दूर कर सकता है पुलिस विभाग में रहते हुए अफसरों के अधीन कार्य करना पड़ता है जबकि सेवानिवृत्त होने के बाद स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकता है और समाज में फैली बुराइयों को जागृति लाकर दूर कर सकता है। पुलिस अफसर सदैव ड्यूटी पर होता है वह कभी भी  रिटायर नहीं होता जो कि उसने ट्रेनिंग के दौरान पुलिस विभाग से शिक्षा प्राप्त की है वह सदा उसके साथ रहती हैं। विदाई आयोजन के दौरान सेवानिवृत्त हुए जवान के परिवार जन  गिरिराज शर्मा, विजयपाल सुरक्षा शाखा प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक भजन सिंह, सेना लिपिक पलवल,  एसआई ओम प्रकाश प्रवाचक, एसपी पलवल के अलावा सभी शाखा प्रभारी एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित रहे।

Check Also

होडल में रविदास जयंती पर कार्यक्रम का किया आयोजन

  दलित वर्ग कल्याण समिति होडल के द्वारा संत रविदास जयंती पर आज डॉक्टर भीमराव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *