श्री भगवती धर्मार्थ नेत्र संस्थान ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

 

श्री भगवती धर्मात नेत्र संस्थान होडल द्वारा लक्ष्मी नारायण मंदिर में रक्तदान शिविर  का आयोजन किया गया। शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर अपना ब्लड बैंक पलवल की टीम के द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। अपना ब्लड बैंक पलवल संचालक डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को जीते जी रक्तदान व मरने के बाद नेत्रदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी व्यक्ति को समय पर मिलने पर उसकी जान को बचाया जा सकता है। डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने कहा कि रक्तदान करने से रक्तदाता को भी इसका लाभ मिलता है तथा गर्भवती महिलाओं, सैनिकों व दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को समय पदक मिलने पर उनकी जान को बचाया जा सकता है। इस शिविर के आयोजक डॉक्टर जेके मित्तल ने बताया कि उनकी संस्था के द्वारा होडल में अनेकों सामाजिक कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में ही आज इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है ।उन्होंने रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस शिविर में एकत्रित रक्त से किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त मिलने पर उसकी जान को बचाया जा सकता है।

Check Also

पलवल पुलिस कंट्रोल के उप निरीक्षक हरिमोहन हुए सेवानिवृत्त

पुलिस प्रवक्ता, कार्यालय जिला पुलिस पलवल ने जानकारी देते हुए बताया कि लघु सचिवालय पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *