श्री त्यागी मॉडर्न पब्लिक स्कूल होडल में तकनीकी प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन

श्री त्यागी मॉडर्न पब्लिक स्कूल होडल में  तकनीकी प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र व छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय की कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभाओं को दिखाया। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में बच्चों ने अलग-अलग विषयों को लेकर प्रदर्शनी प्रतिरुप तैयार किए। विद्यालय की प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान मामराज रावत, उदयसिंह सौरोत,  निखिल बंसल,  भूषण सौरोत, सतीश चंद डिप्टी डायरेक्टर, राजवीर सिंह प्रिंसिपल दूधौला, अशोक वाल्यान, अरविंद गौतम व विद्यालय प्रधानाचार्य के द्वारा सरस्वती वंदना दीप प्रज्वलित करके किया गया। बच्चों ने माता सरस्वती का वंदना गीत गाया। विद्यालय की बच्चियों ने अतिथियों के सत्कार के लिए स्वागत गीत गाया गया।विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों  उदय सिंह सौरोत,  निखिल बंसल,  भूषण सौरोत व अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथियों को स्मृति भेंट देकर फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्य अतिथि  माम राज रावत ने अपने शब्दों से विद्यार्थियों में उत्साह संचार किया। प्रधानाचार्य  ने विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी अभिभावकों को विद्यार्थियों की मेहनत व उद्देश्य के बारे में बताया। अभिभावकों ने बच्चों के तकनीकी प्रदर्शनी कौशल को देखकर उनकी सराहना करते हुए प्रेरित किया।बच्चों ने अपने प्रदर्शनी प्रतिरुपों को बेहतरीन तरीके से अतिथियों को समझाया। विद्यार्थियों के द्वारा 60 से ज्यादा प्रदर्शनी प्रतिरूपों को तैयार किया गया।प्रधानाचार्य  के द्वारा बच्चों को उनकी प्रदर्शनियों के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय में अभिभावक व अतिथियों के जलपान की व्यवस्था की गई। बच्चों ने मिडिया प्रभारी के सामने अपने तकनीकी प्रदर्शनी कौशल विषयों की विस्तृत जानकारी दी।इस प्रदर्शनी में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभाओं को खुलकर प्रस्तुत किया

Check Also

पलवल पुलिस कंट्रोल के उप निरीक्षक हरिमोहन हुए सेवानिवृत्त

पुलिस प्रवक्ता, कार्यालय जिला पुलिस पलवल ने जानकारी देते हुए बताया कि लघु सचिवालय पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *