आर्य समाज के तीन दिवसीय कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

आर्य समाज ओमेक्स सिटी पलवल के तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव समारोह का 27 फरवरी से शुभारंभ किया जाएगा। आर्य समाज पलवल प्रधान रूपचंद आर्य, सतपाल देशवाल, हुकम सिंह डागर ने बताया कि आर्य समाज ओमेक्स सिटी पलवल के द्वारा 27,28 व 1 मार्च को 3 दिवसीय वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अनेकों भजन व प्रवचन किए जाएंगे तथा यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में पलवल की सभी आर्य समाज की संस्थाएं भाग लेंगी और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगी।

Check Also

एलायंस क्लब फरीदाबाद बैंकर्स ने पौष्टिक आहार का किया वितरण

एलायंस क्लब  फरीदाबाद बैंकर्स की ओर से बादशाह खान अस्पताल में 50 नवजात शिशु और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *