राजकीय महाविद्यालय में होली पर्व मनाया

 

राजकीय महाविद्यालय होडल में महिला प्रकोष्ठ के तहत महिला प्रकोष्ठ सदस्य डॉ भक्ति सुधा के दिशा निर्देश में होली का पर्व सभी छात्राओं के साथ हर्ष और उल्लास के साथ सदगी पूर्ण तरीके से मनाया गया । इस अवसर पर प्रचार्य डॉ. अनिल कुमार ओझा ने सभी छात्राओं को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी व साथ ही उन्होंने सुरक्षित और सही तरीके से होली का पर्व मनाने, होली के रंगों का महत्व, आपसी सद्भावना का संदेश देते हुए छात्राओं को इस पर्व को शांतिपूर्वक ढंग से मनाने का आह्वान किया । छात्राओं ने एक दूसरे को रंग लगा कर होली की मुबारकबाद दी। छात्राओं ने नृत्य के मध्यम से अपनी खुशी को उजागर किया। इस अवसर पर डॉ सत्य प्रकाश , रवि , मीनू रानी , गुंजन कलर ,शारदा आर्य ,मोनिका ,हेमलता, वीरेश चौधरी, अमरजीत संदीप उपस्थित रहे।

Check Also

पीने के पानी की थैलियों व बोतलों में परोसा जा रहा धीमा जहर

तेज गर्मी आरम्भ होते ही  पलवल  में पीने के पानी की थैलियों व बोतलों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *