उटावड के शाहरूख खान ने यूपीएससी की परीक्षा की पास

 

आदमी अगर किसी लक्ष्य को हासिल करने की ठान ले तो वह उसको प्राप्त कर सकता है,यह कर दिखाया है यूपीएससी की परीक्षा पास करके उटावड़ के शाहरूख खान (28 साल)ने। शाहरूख खान के चार भाई व एक बहन है। शाहरूख खान अपने घर मेंंसबसे छोटे हैं। उन्होंने अपनी बाहरवीं कक्षा की पढ़ाई पलवल के प्राईवेट विद्यालय जीवन ज्योति से की थी। उसके बाद उन्होंने जामिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करते हुए पहले भी यूपीएससी की परीक्षा दी थी। लेकिन वह उसमें रह गए थे। अब दूसरी बार उन्होंने परीक्षा दे कर आज घोषित परीणाम में 575 वीं रैंक प्राप्त करके अपने मेवात क्षेत्र व पलवल जिले का नाम रोशन कर दिया है। मेवात को जहंा शिक्षा के नाम पर सबसे पिछड़ा क्षेत्र कहा जाता है,वहीं शाहरूख खान ने यूपीएससी की परीक्षा पास करके मेवात का नाम रोशन कर दिया है। शाहरूख खान ने परीक्षा पास करने पर कहा कि उनके इस परीक्षा परिणाम का श्रेय उनके माता-पिता व परिजनों को जाता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति अगर अपना लक्ष्य निश्चित करके कड़ी मेहनत करे तो वह एक दिन अपना लक्ष्य अवश्य प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि रोजे में मिली उनकी यह सफ लता उनके लिए खास मायने रखती है।

Check Also

आर्य समाज के तीन दिवसीय कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

आर्य समाज ओमेक्स सिटी पलवल के तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव समारोह का 27 फरवरी से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *