प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय होडल ने महिला दिवस मनाया

 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय होडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम खटेला गाँव में सतीश शर्मा भगवत शर्मा के घर धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि हरवीर नंबरदार, आंगनबाड़ी की सुपरवाइजर सुमन,महेश,सरोज, शकुंतला और सरपंच बाला उपस्थित रहे।
होडल सेवाकेंद्र से बी के पूनम ने सभी का तिलक व पटका डाल कर सभी नारी शक्ति का स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में बच्चों ने कोमल है कमजोर नहीं शक्ति का नाम नारी है…गीत पर नृत्य के द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी। बी के कमल ने मंच संचालन करते हुए समाज में नारी के समानता के अधिकारों से सभी को अवगत कराया।बी के मदन भाई ने भारत माता ,वंदे मातरम् के गायन अर्थ बताते हुए भारतीय इतिहास में भारतीय नारियों का योगदान बताया। नारी के सम्मान में भजन व गीत भी गाए।बी के शालू ने नारी का किरदार दिव्य संस्कारों से घर को मंदिर बनाने के लिए अध्यात्म से जुडऩे के लिए बताया और मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया।अंत में सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई और सभी को प्रभु प्रसाद बांटा गया।सभी महिलाओं ने स्वयं के अंदर उमंग उत्साह का अनुभव किया और सामूहिक नृत्य किया और स्वयं में आध्यात्मिक जागृति के लिए रोज मेडिटेशन करने के लिए संकल्प किया।

Check Also

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का पलवल दौरा

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *