पर्यटन निगम के निजिकरण के प्रयास को ले कर किया प्रदर्शन

 

हरियाणा टूरिज़्म कर्मचारी संघ शाखा डबचिक होडल में सोमवार को एक मीटिग का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान महावीर ने किया तथा संचालन यूनिट सेक्ट्री बालिकराम ने किया। इस अवसर पर देवेंद्र नम्बरदार ने बताया कि सरकार किस प्रकार से पर्यटन निगम का निजीकरण करना चाहती है और अपने चहेतों को ओने पोने दामो पर जमीन को बेचना चाहती हैं।पूरे हरियाणा में 7.मार्च से 10. मार्च तक गेट मीटिंग करके हरियाणा टूरिज़्म अपना विरोध दर्ज करा रही है तथा किसी भी कीमत पर निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक भ्रष्ट अधिकारी की इनक्वारी में भी चंडीगढ़ प्रशासन जान बूझकर रोड़ा अटका रहा है तथा उस भ्रष्ट अधिकारी को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा टूरिज़्म कर्मचारी संघ इस भ्रष्ट अधिकारी को किसी भी कीमत पर बचने नहीं देगी। इस अवसर पर महावीर, ज्ञानसिंह, जीतसिंह, वीरसिंह, धर्मवीर, बालकराम, किरणवती, वेदकोर महिपाल,सुंदर ,तथा अशोक कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे और 10मार्च को हेडक्वाटर में आयोजित मीटिंग को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग की गई।

Check Also

एलायंस क्लब फरीदाबाद बैंकर्स ने पौष्टिक आहार का किया वितरण

एलायंस क्लब  फरीदाबाद बैंकर्स की ओर से बादशाह खान अस्पताल में 50 नवजात शिशु और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *