नागरिकों की भलाई के लिए आग के बीच बैठ कर कर रहे तपस्या

 

तेज गर्मी में जहां नागरिक ठंडक़ की चाह में रहते हैं, वहीं नागरिकों की भलाई के लिए महात्माओं के द्वारा तेज आग में बैठ कर तपस्या की जा रही है। होडल के प्राचीन व ऐतहासिक पांड़व वन धाम मंदिर के महंन्त हरिदास के नेत्तृव में संतों जगदीश दास व योगेश्वर दास महाराज द्वारा तपती दोपहरी में उपलों की आग के बीच में बैठ कर यह तपस्या की जा रही है। मंदिर के पुजारी हरिदास महाराज ने बताया कि इनके द्वारा विश्व में शांति व नागरिकों के सुख के लिए इस तपस्या का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संतों के द्वारा यह तपस्या बंसत पंचमी से आरम्भ की गई है तथा अगामी जूठ माह(जून) तक यह तपस्या जारी रहेगी। हरिदास महाराज ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर को इस तपस्या के दौरान होडल क्षेत्र के सैकड़ों नर नारी भजन कीर्तन करते हैं तथा उनकी इस तपस्या से नागरकिों को लाभ मिलने की भगवान से प्रार्थना करते हैं।

Check Also

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का पलवल दौरा

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *