बार कौंसिल चुनाव 21 मार्च को , लगाए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

बार कौंसिल के होडल बार के स्थगित हुए चनाव को 21 मार्च को होडल में कराने के लिए जिलाधीश डा. हरीश कुमार वशिष्ठ द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 16 (1) एवं 17(॥) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा चुनाव-2026 के होडल बार के पुनर्मतदान के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पोलिंग बूथ संख्या-177, होडल (न्यायालय परिसर उपमंडल होडल) के लिए की गई है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के अंतर्गत कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान की गई हैं, जिनका उपयोग वे अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु करेंगे। उपमंडल मजिस्ट्रेट पलवल इस संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे।उल्लेखनीय है कि बार कौंसिल के 18मार्च को होडल के चुनाव को कैंसिल कर दिया गया था।अब यह चुनाव 21 मार्च को होडल में कराए जा रहे हैं। जिसमें होडल बार के 275 वकील मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। एसपी पलवल वरुण सिंगला द्वारा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *