मोक्षधाम होडल में लगाए गए गैस प्लांट में हुए घोटाले व उसको आरंभ करने की मांग की

गढ़ी रोड़ होडल मोक्ष धाम में नागरिकों के अंतिम संस्कार की सुविधा के लिए 3-4 साल पहले बनाए गए गैस प्लांट में हुए घोटाले तथा उसको आरंभ करने की मोक्ष धाम प्रधान राजकपूर बंसल ने समाधान शिविर में मांग की है। राजकपूर बंसल ने समाधान शिविर में दी शिकायत में कहा कि पिछले 3-4 साल पहले नागरिकों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार द्वारा 50-60 लाख रूपए की लागत से शमशानघाट होडल में नागरिकों के अंतिम संस्कार के लिए एक गैस का प्लांट लगाया गया था। लेकिन अधिकाारियों की लापरवाही के कारण इस प्लांट के लिए बिजली, गैस व पानी का कनेक्शन तक भी अभी तक नहीं किया गया है। जिस कारण से हरियाणा सरकार के द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए बनाए जाने वाले इस गैस सुविधा का लाभ नागरिकों को नहीं मिल पा रहा है। इसके निर्माण में लगाई गई लाखों रूपयों की राशि में भी घोटाला करके इसमें गबन किया गया है। उन्होंने इस घोटाले की जांच करा कर इस गैस के प्लांट को आरम्भ करने की मांग की है, ताकि इसका लाभ नागरिकों को मिल सके। जिला उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ का कहना है कि शीघ्र ही इस गैस प्लांट को आरम्भ करा कर नागरिकों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *