30 मार्च को श्री भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित

श्री दिगम्बर जैन समाज होडल द्वारा श्री श्री 1008 श्री भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव 30मार्च को  धूम धाम से मनाया जा रहा है । यह जानकारी जैन समाज प्रधान संदीप जैन  व पूर्व प्रधान डॉ राजेश जैन ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर  30 मार्च को सुबह प्रभातफेरी निकली जाएगी व जैन धर्मशाला होडल पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। दिनांक 4 व 5 मार्च को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।जिसमें श्री श्री 1008 श्री भगवान शान्तिनाथ विधान व श्री श्री 1008 श्री भगवान महावीर स्वामी विधान होगा। यह विधान श्री जिनेन्द्र शास्त्री मथुरा वाले व जबलपुर की मशहूर गायिका संगीता जैन एंड पार्टी द्वारा करवाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ सन्मत कुमार जैन, धन्नमल जैन, प्रथम जैन , विनोद जैन , महेश जैन बंचारी वाले , लक्ष्मण जैन, अभिनंदन जैन , लक्की जैन , गिर्राज जैन, नितेश जैन (कुन्नी)  मौजूद थे।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *