30 मार्च को श्री भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित

श्री दिगम्बर जैन समाज होडल द्वारा श्री श्री 1008 श्री भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव 30 मार्च को धूम धाम से मनाया जा रहा है । यह जानकारी जैन समाज प्रधान संदीप जैन व पूर्व प्रधान डॉ राजेश जैन ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 30 मार्च को सुबह प्रभातफेरी निकली जाएगी व जैन धर्मशाला होडल पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। दिनांक 4 व 5 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।जिसमें श्री श्री 1008 श्री भगवान शान्तिनाथ विधान व श्री श्री 1008 श्री भगवान महावीर स्वामी विधान होगा। यह विधान श्री जिनेन्द्र शास्त्री मथुरा वाले व जबलपुर की मशहूर गायिका संगीता जैन एंड पार्टी द्वारा करवाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ सन्मत कुमार जैन, धन्नमल जैन, प्रथम जैन , विनोद जैन , महेश जैन बंचारी वाले , लक्ष्मण जैन, अभिनंदन जैन , लक्की जैन , गिर्राज जैन, नितेश जैन (कुन्नी) मौजूद थे।

Check Also

राष्ट्रिय एनएसएस शिविर में रक्तदान, नेत्रदान और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

गदपुरी में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन पलवल डोनर्स क्लब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *