खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और हमें प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल में 37वीं राष्ट्रीय कॉर्फबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में हरियाणा ओलंपिक संघ द्वारा कॉर्फबॉल खेल को पुन: मान्यता प्रदान की गई है, जिससे खिलाडिय़ों को और अधिक अवसर मिलेंगे। इस मौके पर उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा में कॉर्फबॉल खेल की नर्सरी भी खोली जाएगी, जिससे प्रदेश के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण और आगे बढऩे के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। खेलों के माध्यम से युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हैं और समाज में बेहतर वातावरण का निर्माण होता है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने भी खिलाडिय़ों को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के अंत में कॉर्फबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान हिमांशु मिश्रा ने सभी खिलाडिय़ों, निर्णायक मंडल, अतिथियों एवं विश्वविद्यालय स्टाफ का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।हरियाणा कॉर्फबॉल एसोसिएशन सचिव प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन गत 26 से 29 मार्च 2026 तक हरियाणा कॉर्फबॉल एसोसिएशन द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने भाग लिया और उच्च स्तर के खेल प्रदर्शन का परिचय दिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इसमें हरियाणा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को 17-12 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।
राष्ट्रीय कॉर्फबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा टीम रही विजेता

BB News 24 www.bbnews24.live