पलवल सर्कल कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के ऑपरेशन विंग के निदेशक विपिन गुप्ता की अध्यक्षता में पलवल सर्कल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पलवल के अधीक्षण अभियंता रंजन राव सहित सभी संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया और विभिन्न प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि 31 मार्च तक राजस्व वसूली अभियान चलाया जाए। इस अवधि में सभी फील्ड कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे, ताकि लंबित बकाया राशि की अधिकतम वसूली सुनिश्चित की जा सके।बैठक में अधिकारियों को सभी निर्देशों का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में निर्देश दिए गए कि बिजली चोरी के मामलों में आंकलन और कंपाउंडिंग राशि की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। सभी फील्ड अधिकारियों को चालू वित्त वर्ष के भीतर लंबित बकाया राशि की अधिकतम वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, पहले से दर्ज चोरी के मामलों का विश्लेषण तीन श्रेणियों  नॉन कंज्यूमर केस, डायरेक्ट सप्लाई केस तथा चालू व पिछले वित्त वर्ष में आंकलन व वसूली के आधार पर करने को कहा गया, ताकि निगरानी और शीघ्र वसूली सुनिश्चित हो सके।आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में मोबाइल ट्रॉलियां उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए। ओवरलोडेड डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मरों की पहचान कर उन्हें तुरंत बदलने तथा 11 केवी ओवरलोडेड फीडरों का 30 अप्रैल 2026 तक विभाजन सुनिश्चित करने को कहा गया। सब-डिवीजन स्तर पर पर्याप्त डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर बैंक उपलब्ध रखने पर भी जोर दिया गया।सभी 11 केवी फीडरों के प्रत्येक सब-स्टेशन पर प्रथम एच पोल के रखरखाव को 15 अप्रैल 2026 तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके तहत लाइटनिंग अरेस्टर की उपलब्धता, जीओ स्विच की सुचारु कार्यप्रणाली और उचित अर्थिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को इस संबंध में प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक सोलर कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए गए। जिन क्षेत्रों में अभी तक कोई कनेक्शन जारी नहीं हुआ है, वहां जेई स्तर पर लक्ष्य निर्धारित कर सभी फील्ड स्टाफ के साथ सांझा करने को कहा गया।

Check Also

2 किलो 216 ग्राम चरस सहित हिमाचल प्रदेश की महिला तस्कर पर कसा शिकंजा

सीआईए  हथीन प्रभारी  दीपक गुलिया की टीम ने नशा गतिविधियों पर रोकथाम अंतर्गत चलाए जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *