घरेलू सिलेंडऱों के व्यव्सायिक कार्यों में इस्तेमाल पर रोक लगाने को ले कर की छापेमारी,5 सिलेंडऱ किए जब्त

जिला उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ के दिशानिर्देशानुसार जिला खाद्य एवम् आपूर्ति अधिकारी महेश यादव के नेत्तृव में आज की गई छापेमारी में 5 घरेलू सिंलेंडऱ जब्त किए गए। आज दोपहर को वामनीखेड़ा के बीकानेर मिष्ठान भंड़ार, गोगा मिष्ठान भंड़ार, गर्ग मिष्ठान भंड़ार के बाद बंचारी गुलशन ढ़ावा, जैन श्ंिाकंजी व होडल के चिराग रैस्टोरेन्ट सहित एक रेहड़ी पर छापेमारी की गई। छापेमारी टीम में डीएफ एससी महेश यादव के नेत्तृव में सुखचैन इं, राजीव इं, महेश इं, श्याम सुन्दर सब इं, दिनेश सब इं व विकास सब इं शामिल थे। टीम द्वारा की गई छापेमारी में वामनीखेड़ा हलवाईयों की दुकानों पर कॉर्माियल सिलेंडऱ पाए गए तथा होडल में एक होटल पर से चार घरेलू सिंलेंडऱ व एक रेहड़ी पर से घरेलू सिंलेंडऱ बरामद किए गए। डीएफ एससी महेश यादव का कहना है कि पलवल जिले में घरेलू सिलेंडऱों का व्यव्सायिक कार्यों में ईस्तेमाल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इनका प्रयोग करने बालों के खिलाफ  कार्यवाही करके इनके खिलाफ  पुलिस में मामला भी दर्ज कराया जाएगा।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *