बरसात के कारण खराब हुई फसल का मुआवजा देने के लिए सौंपा ज्ञापन

 

अखिल भारतीय किसान सभा ब्लॉक होडल ने उपमंडल अधिकारी (ना0) के सुपरिडेंट को आंधी ,बरसात और ओलों से फ़सलो में हुई हानि का सर्वे कराने का मुआवजा के संबंध में ज्ञापन सौंपा।जिसकी अध्यता ब्लॉक प्रधान देवेंद्र नंबरदार ने की तथा संचालन ब्लॉक सचिव देवीसिंह ने किया । इस अवसर पर किसान सभा जिला सचिव दरयाब सिंह ने कहा की बनचारी,होडल सोंध, लोहिना, सेवली, भुलवाना,गोढ़ोता बेढ़ा पट्टी,करमन,बासवा,भिड़ुकी,खिरवी पेगलतू, बोराका,डाडका,गढ़ी पट्टी,डकोरा मरौली,पालरी,डराना गुधराना:इत्यादि गावों में गेहू की फसल पहले ही गिर गई और ऊपर से पानी एवम ओलों ने फसल को भारी क्षति पहुंचाई है।उपमंडल अधिकारी से गांवो में फसल की छति का सर्वे करा कर खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जाए,जिन किसानों का फसल बीमा है उन किसानों को फसल बीमा समय पर दिया जाए।बैंको के कर्जे एवं बिजली बिल माफ करने,गाँवो में सरकारी उपकेंद्र खोलने,सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना,पल्लेदार,काटा,बाट,चेक व गेहूं उठाने की पूरी व्यवस्था करने की मांग की गई।इस अवसर पर सेवकराम,ठीकाराम,बच्चू सिंह,भगीरथ बेनीवाल ,रमनपंखिया,शिवराम,बस्तीराम,लेखराज,गजेंद्र सिंह,विजय रोहतास,नानकलाल ,सतवीर नंबरदार आदि मौजूद थे।

 

Check Also

एलायंस क्लब फरीदाबाद बैंकर्स ने पौष्टिक आहार का किया वितरण

एलायंस क्लब  फरीदाबाद बैंकर्स की ओर से बादशाह खान अस्पताल में 50 नवजात शिशु और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *