पायल, बलराम ने नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप में पाया स्थान, किया सम्मानित

 

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल की कक्षा आठवीं के छात्रा पायल और छात्र बलराम के द्वारा नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उनको विद्यालय में सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राकेश बघेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इन परीक्षाओं में विद्यार्थियों का सफल होना उनकी योग्यता के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास का परिचायक होता है। स्कॉलरशिप के अंतर्गत विद्यार्थी को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह 1000 रुपए छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाते हैं। यह छात्रवृत्ति गरीब परिवारों के योग्य विद्यार्थियों को उनकी मंजिल तक पहुंचने में मदद करती है। इसमें बहुत बड़ा योगदान हमारे शिक्षकों का भी है, जो पूर्ण समर्पित भाव से विद्यार्थियों को अध्ययन कराते हैं।हिंदी प्रवक्ता प्रभुदयाल हंस ने परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है और उत्तीर्ण विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। आर्थिक रूप से पिछडे विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति का लाभ लेते हैं। इससे पूर्व भी विद्यालय के कई विद्यार्थी यह छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे हैं।इस अवसर पर प्राध्यापक रमेश चंद, उदयवीर, राकेश, धर्मपाल, विनोद कुमार, बालमुकुंद, अनिल कुमार, नीरज कुमार, नरेश कुमार, घनश्याम, सुनील,अनुज चौहान, अशोक कुमार, भूषण, हरीश, रामकुमार, सुनील, रामदेव, रीना, राहुल, हरिलाल पाल, राजेंद्र, दीपक रावत, सुधीर, रिंकू देवी, ममता कुमारी, प्रवेश, राकेश, संतराम आदि उपस्थित रहे।

Check Also

एलायंस क्लब फरीदाबाद बैंकर्स ने पौष्टिक आहार का किया वितरण

एलायंस क्लब  फरीदाबाद बैंकर्स की ओर से बादशाह खान अस्पताल में 50 नवजात शिशु और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *