नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने संभाला पदभार

 

जिला पलवल के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक  नीतीश अग्रवाल ने  सोमवार को जिले का कार्यभार सम्भाल लिया है। हरियाणा सरकार द्वारा विगत दिनो प्रदेश मे किये गये पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियो के तबादला के आदेशों के तहत आईपीएस अधिकारी एसपी  नीतीश अग्रवाल  का तबादला पुलिस अधीक्षक पलवल के तौर पर किया गया था। जिला पलवल पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर  साहिल ढिल्लों डीएसपी मुख्यालय पलवल व अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल  भारतीय पुलिस सेवा, हरियाणा कैडर के 2017 बैच के अधिकारी है। उन्होंने मुंबई आईआईटी से बीटेक की है तथा अपनी मेहनत के बल पर आईपीएस का मुकाम हासिल किया है।  वे स्वच्छ छवि के जनप्रिय तथा आमजन के कार्यों के लिये समर्पित पुलिस अधिकारी के तौर पर जाने जाते हैं। एसपी  स्वभाव से काफी मिलनसार है, लेकिन मोस्ट वांटेड अपराधियों के लिए सिरदर्द बने रहते हैं। वहीं वे साइबर मामलों को सुलझाने के भी एक्‍सपर्ट हैं। इनकी प्राथमिकता हमेशा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना, क्राइम कंट्रोल के साथ-साथ क्रिमिनलस के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करना तथा आमजन की पुलिस से सम्बंधित समस्यों का अविलम्ब निपटारा व समाधान करने की रही है। जोखिम व चुनोतिपूर्ण कार्यों में उन्होंने हमेशा सफलता पाई है। वे हरियाणा के अनेक जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक कार्यरत रह चुके हैं।

Check Also

एलायंस क्लब फरीदाबाद बैंकर्स ने पौष्टिक आहार का किया वितरण

एलायंस क्लब  फरीदाबाद बैंकर्स की ओर से बादशाह खान अस्पताल में 50 नवजात शिशु और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *