हरियाणा विकास प्राधिकरण की बैठक में नागरिकोंं ने किया जम कर हंगामा

 

हरियाणा विकास प्राधिकरण द्वारा होडल में बनाए जाने वाले सेक्टरों के लिए जमीन एक्वायर करने के लिए नागरिकों की जमीनों के रेट मांगे जाने के लिए लघु सचिवालय होडल में मंगलवार को आयोजित बैठक में नागरिकों को जानकारी प्रदान नहीं करने पर हंगामा किया गया। बैठक को स्थगिम करके अगामी 21 अप्रैल को आयोजन की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार के द्वारा मास्टर प्लान- 2031 के तहत होडल शहर में 13 सेक्टरों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए होडल शहर, घारम, बख्शुआ,रोहित, तिहाव, गढ़ी, वेढ़ा व भुलवाना गांव की जमीनों को हरियाणा विकास प्राधिकरण द्वारा एक्वायर किया जाना है। प्राधिकारण द्वारा एक्वायर करने के लिए पहले जमीन एक्वायर करके वहंा के सर्कल रेट के अनुसार कीमत जमीन मालिकों को प्रदान कर दी जाती थी। लेकिन कई स्थानों पर विवाद उत्त्पन्न होने पर अब जमीन एक्वायर करने से पहले वहंा के जमीन मालिकों से उस जमीन के रेट के बारे में पूछताछ की जाती है, ताकि किसी भी सेक्टर को बनाने पर उस पर कोई विवाद उत्पन्न नहीं हो सके। इसी के तहत ही लघु सचिवालय होडल में अस्टेट आफि सर हरियाणा विकास प्राधिकरण विकास डांढ़ा की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में जेई शैलेन्द्र व विजय राठौर भी मौजूद थे। बैठक में आए होडल के नागरिकों के समक्ष बनाए जाने वाले सभी 13 सेक्टरों के नक्शे रखने पर नागरिकों ने इस बैठक को बुलाए जाने की कोई भी सूचना नागरिकों को प्रदान नहीं करने पर हंगामा किया। बैठक में मौजूद वेढा गांव पूर्व सरपंच पप्पू, किसान सभा प्रधान रमन लाल पंखिया, सतबीर नम्बरदार, लखबेन्द्र पूर्व पार्षद, हेतराम पहलवान पार्षद का कहना था कि प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा इस बैठक की कोई भी सूचना होडल के नागरिकों को प्रदान नहीं की गई थी। जिस कारण से नागरिक इस बैठक में पूरी तैयारी के साथ नहीं आ पाए हैं। नागरिकों के हंगामे को देखते हुए हरियाणा विकास प्राििधकरण अधिकारी विकास डांढ़ा ने अगामी 21 अप्रैल को होडल के सत्ती सरोवर पर दोपहर 12 बजे बैठक की घोषणा की। इस बैठक में सरकार द्वारा एक्वायर की जाने वाली जमीन के मालिक अपने रेट तय करके सरकार को दे सकते हैं। हरियाणा सरकार द्वारा ई भूमि पोर्टल पर अगामी 30 अप्रैल तक इन आपत्तियों को दर्ज किया जाएगा।

 

Check Also

एलायंस क्लब फरीदाबाद बैंकर्स ने पौष्टिक आहार का किया वितरण

एलायंस क्लब  फरीदाबाद बैंकर्स की ओर से बादशाह खान अस्पताल में 50 नवजात शिशु और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *