संदिगध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

बडौली निवासी एक युवक रवि की संदिगध परिस्थिति में मौत होने पर उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। प्राप्त जानाकरी के अनुसार बड़ौली निवासी ओमवती ने कैंप थाना पलवल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति रवि(37साल) पलवल हरीनगर निवासी प्रहलाद के पास राजमिरूत्री का कार्य करता था। पांच अप्रैल को उसके पति को जबरदस्ती प्रहलाद ने कार्य करने के लिए बुला लिया था। 6 अग्रैल की रात को ओमवती द्वारा अपने पति के मोाबईल पर बात करने पर प्रहलाद ने उनको अस्पताल में आने की सूचना दी। जब वह अस्पताल पहूंचे तो उनके पति की मौत हो चुकी थी। प्रहलाद द्वारा उसके सीढिय़ों से गिरने की बात कही जा रही है। जबकि उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। उन्होंने ठेकेदार पर उसकी हत्या करने का आरेाप लगाने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टर्माटम करा कर शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच करनी आरम्भ कर दी है।

Check Also

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का पलवल दौरा

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *