लूट की घटना का एसपी ने दिया जल्द सुराग लगाने का आश्वासन

पलवल में 2 अप्रैल की सुबह एक सर्राफा  व्यव्सायी के कर्मचारियों के साथ लाखों रूपयों के सोने व लाखों रूपयों की नगदी लूटने की घटना का पांच दिन बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं लगा पाने के कारण व्यापारियों में दहशत का माहौल व्याप्त है। नवनियुक्त एसपी नीतिश अग्रवाल ने व्यापारियों को जल्द सुराग लगाने का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि पलवल निवासी जेएस सर्राफ एंड संस सर्राफ  विकास जैन  की दुकान पर कार्य करने वाले दो कर्मचारियों से दो अप्रैल की सुबह साढ़े 6 बजे 400 ग्राम सोना व 31 लाख रूपए की नगदी लूट कर ले गए थे। इस घटना का सुराग नहीं लग पाने पर नवनियुक्त एसपी नितिश अग्रवाल से पीडि़त विकास जैन, विशाल जैन, रेडि़मेड़ एसोसिएशन प्रधान अन्नू गर्ग ने मुलाक ात करके घटना की जानकारी प्रदान करते हुए जल्द ही लुटेरों का सुराग लगाने की अपील की। एसपी नितिन अग्रवाल ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए जल्द ही लुटेरों का सुराग लगाने का आश्वासन दिया।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *