
जिला के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल का वैश्य अग्रवाल समाज के लोगों ने उनके कार्यालय पहुँच कर उनका अभिनन्दन किया तथा उन्हें शाल उढ़ाकर बुक्के भेंट किये। श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता ने की जबकि यशपाल मंगला, मास्टर धनश्याम सिंगला, सत्यप्रकाश मित्तल, शैलेन्द्र सिंगला, ललित बिन्दल, यशपाल गोयल, होडल अग्रवाल सभा प्रैस सचिव बलराम बंसल, महावीर गोयल, हर भजन गर्ग, मुकेश सिंगला आदि सभा के प्रतिनिधियों ने उनका दिल की गहराइयों से अभिनन्दन किया। शहर की प्रमुख संस्था बाबा महाकाल रसोई की तरफ से भी उन्हें बुक्के एवं बाबा महाकाल का प्रतीक त्रिशूल भेंट कर उनका अभिनन्दन किया गया। बाबा महाकाल के प्रधान पूर्व पार्षद चन्दीराम गुप्ता, विनोद कपूर, जय राम प्रजापती , डाॅ शिव कुमार गुप्ता, राजेश शर्मा पूर्व सरपंच खामी एवं संगीता गर्ग आदि मौजूद थे।इस अवसर पर नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल का स्वागत करते हुए श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता ने सभा की तरफ से उन्हें विश्वास दिलाया कि वैश्य अग्रवाल समाज के सभी लोग उनका पूरा सहयोग करेंगे और समाज के लिए वह भी हमेशा अपना फुल सहयोग प्रदान करेंगे।जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि समाज के द्वारा उनको जो मान सम्मान प्रदान किया गया है वह इसको हमेशा याद रखेंगे और वह पलवल जिले के सभी सामाजिक कार्यों में लगातार अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
BB News 24 www.bbnews24.live