14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी

मंगलवार 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर दलित वर्ग कल्याण समिति होडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी दलित वर्ग कल्याण समिति सचिव बाबू खेमचंद व सदस्य देवेश कुमार ने दी । उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल की सुबह 10 बजे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन होडल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान होंगे। जिसमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एक गोष्ठी व सभा का आयोजन किया जाएगा । इसके बाद दोपहर को 2 बजे होडल के गढी रोड पर स्थित गढय़िा मोहल्ले में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि दलित वर्ग कल्याण समिति अध्यक्ष व पूर्व विधायक चौधरी उदयभान होंगे। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उनके द्वारा आकर्षक झांकियां को झंडी दिखाकर के रवाना किया जाएगा, जो की बैंड बाजों के साथ आरंभ होकर गढी रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग, अग्रवाल कॉलोनी, सक्ति सरोवर, राजीव गांधी चौक,जीटी रोड ,जगजीवन राम चौक से होती हुई क‘चा तालाब होडल पर आकर के समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जगह-जगह मीठे व ठंडा पानी का भी आयोजन किया जाएगा।

Check Also

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल का वैश्य अग्रवाल समाज के लोगों ने किया अभिनन्दन

  जिला के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक  नीतीश अग्रवाल का वैश्य अग्रवाल समाज के लोगों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *