भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम होंगे आयोजित: राजेश शर्मा

 

परशुराम जयंती समारोह पर होडल में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, यह जानकारी युवा परशुराम जनकल्याण सेवा समिति प्रधान राजेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल रविवार अक्षय तृतीया को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में होडल सत्ती सरोवर मंदिर पर प्रातः 8 बजे हवन किया जाएगा व 2 मई शनिवार को बहुत ही धूमधाम से बैंड बाजों के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव की भव्य शोभा यात्रा सायं 4:00 बजे होडल सत्ती सरोवर मंदिर से निकल जाएगी । उन्होंने बताया कि सभी ब्राह्मण समाज के नागरिकों के द्वारा इसमें सहयोग प्रदान किया जा रहा है ।उन्होंने सभी नागरिकों से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि वह इन कार्यक्रमों में शामिल होकर के कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *