अग्रवाल समाज पलवल में सामाजिक कुप्रथाओं पर रोक लगाने का प्रस्ताव किया पारित

महाराजा अग्रसेन समिति रजिस्टर्ड पलवल की बैठक महाराजा अग्रसेन भवन अगवानपुर पलवल में प्रधान अनिल मोहन मंगला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्व  सम्मति से मृत्यु के पश्चात समाज के लिए ब्रह्म भोज पर चर्चा करने के बाद ब्रह्म भोज के अवसर पर किए जाने भोज पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने व केवल ब्राह्मण व रिश्तेदारों के लिए ही खाना बनाना व इस अवसर पर डिब्बे बांटने की प्रथा को बंद करने तथा पगड़ी के समय केवल समाज की एक पगड़ी तथा रिश्तेदारों की पगड़ी बांधने का प्रस्ताव पास किया गया। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि इन सामाजिक कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए पलवल की सभी सामाजिक संस्थाओं से आग्रह करके इन कुप्रथाओं को समाप्त करने का कार्य किया जाएगा।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *