श्री त्यागी मॉडर्न पब्लिक स्कूल की कक्षा दसवीं का शानदार परिणाम

 श्री त्यागी मॉडर्न  पब्लिक स्कूल का दसवीं कक्षा के बच्चों का शानदार परिणाम रहा। विद्यालय के अधिकतर बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय में प्रथम स्थान पर छात्र सुपर्ण ने  98 प्रतिशत  अंक प्राप्त कर अव्वल रहा । द्वितीय स्थान पर छात्र यश गर्ग  ने 97 प्रतिशत अंक  प्राप्त किए। छात्रा बंदना 96.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय के छात्र सागर ने सामाजिक विज्ञान में,सुपर्ण अत्री  ने गणित व कम्प्यूटर में, बंदना व निकुंज ने कम्प्यूटर विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया । विद्यालय के विद्यार्थियों का परिणाम सभी विषयों में सराहनीय रहा । विद्यालय समिति के चेयरमैन उदय सिंह सौरोत, निखिल बंसल,  भूषण सौरोत,  सतीश व  प्रधानाचार्य  पवन कुमार शर्मा के द्वारा बच्चों व अध्यापकों को उनकी मेहनत के फल के लिए मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई । विद्यालय की ओर से सर्वश्रेष्ठ परिणाम वाले बच्चों को माला पहनाकर व मिठाई खिला कर सम्मानित किया गया।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *