विद्या आनन्द पब्लिक स्कूल करमन के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी

 विद्या आनन्द पब्लिक स्कूल करमन का सी.बी.एस.ई., कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा।  विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा गौरी और कृष्ण गोयल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं के 19 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर एवं 30 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत, लगन एवं अनुशासन का परिचय दिया। विद्यालय के डायरेक्टर  डी० सी० चौधरी एवं प्रधानाचार्या  अलका शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को  फूलमाला पहनाकर और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया । उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वह इसी प्रकार मेहनत करते रहें, नए लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहें। इस अवसर विद्यालय के डायरेक्टर  डी० सी० चौधरी एवं प्रधानाचार्या  अलका शर्मा ने सभी अभिभावकों को बधाई देने के साथ-साथ उनका धन्यवाद भी किया और उन्हें आश्वस्त किया कि विद्यालय इसी तरह अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के अथक प्रयासों द्वारा सफलता की ऊँचाइयों को छूता रहेगा। साथ ही साथ शिक्षकों को भी बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनके सहयोग और समर्पण ने ही इस सफलता को संभव बनाया है।विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य  गुलशन सौरोत ने भी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी और भविष्य में नई सफलताओं को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Check Also

अग्रवाल वैश्य समाज की रीना अग्रवाल जिला अध्यक्ष की हुई नियुक्ति

  अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के पलवल महिला जिला प्रधान पद पर रीना अग्रवाल को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *