पलवल में गैस की परेशानी से आमजन की जेब पर पड़ा भारी बोझ

देश में गैस की कमी का असर पलवल में भी पड़ता दिखाई दे रहा है तथा हलवाईयों व रैस्टोरेंट, ढावा मालिकों द्वारा खाने, पीने के सामानों के रेट बडा़ देने के कारण आम आदमी जेब पर इसका असर पड़ रहा है। पलवल में आम नागरिकों को गैस के सिलेंडऱों की किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है तथा आसानी से उनको सिलेंडऱ उपलब्ध हो रहे हैं। गैस सिलेंडऱों की समस्या का सामना हलवाईयों, रैस्टोरेंट, ढावा मालिकों तथा रेहडिय़ों पर खाने, पीने का सामान बेचने वाले दुकानदारों को करना पड़ रहा है। पलवल में कॉमर्सियल सिलेंडऱों के नहीं मिलने के कारण कई हलवाईयों के द्वारा अपनी दुकानों पर बिकने वाले खोमचे के सामानों ड़ोसा, भठूरे, जलेबी, इमरती को बंद करने को मजबूर होना पड़ा है। कई हलवाईयों के द्वारा मिठाई के दाम भी दस से बीस रूपए किलो के हिसाब से बड़ा दिए गए हैं। कई रेहडिय़ों पर सामान बेचने वाले रेहड़ी संचालकों के द्वारा मोमोज, चाऊमीन, बिरयानी के दामों को भी बड़ा दिया गया है। कई रैस्टोरेंट व ढ़ावा संचालकों के द्वारा अपने खानपान के सामानों के  रेटों को बड़ा दिया गया है। पलवल के मशहूर हलवाई दीप स्वीट्स के मालिक दीपक गुप्ता का कहना है कि सरकार के द्वारा व्यव्सायिक सिलेंडऱों को बंद करने के कारण हलवाईयों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा ड़ीजल की भटिटयों का प्रयोग करने से खर्चा ज्यादा बड़ रहा है व उनको कई खाने के सामानों को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र समारोहों के आरम्भ होने के कारण ऑर्डर पूरा करने में भी उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हलवाईयों, रैस्टोरेंट व ढावा मालिकों के द्वारा बढ़ाए गए रेटों से नागरिकों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। जिस कारण से महंगाई हो गई है तथा अन्य सामान के भी सभी दुकानदारों ने सामानों के रेट बड़ा दिए गए हैं। जिसके कारण महंगाई की मार आम आदमी की जेब पर पड़ रही है।

Check Also

एलायंस क्लब फरीदाबाद बैंकर्स ने पौष्टिक आहार का किया वितरण

एलायंस क्लब  फरीदाबाद बैंकर्स की ओर से बादशाह खान अस्पताल में 50 नवजात शिशु और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *