उत्तरप्रदेश से होडल अनाज मंड़ी में गेंहू की हो रही भारी आवक

 

हरियाणा सरकार द्वारा उत्तरप्रदेश से आने वाले गेंहू पर पूरी तरह से रोक लगाने के दावों के बाद भी अनाज मंड़ी होडल में भारी मात्रा में गेंहू की आवक हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार होडल अनाज मंड़ी जो कि अधिकतर उत्तरप्रदेश से सटे होने के कारण उत्तरप्रदेश के किसानों की फ सल पर ही निर्भर है। होडल अनाज मंड़ी के आढ़तियों की उत्तरप्रदेश में रिशेतदारी होने व लेनदेन होने के कारण उत्तरप्रदेश के किसानों पर होडल के आढ़तियों के करोड़ों रूपए का उधार पड़ा रहता है। जिस कारण से होडल अनाज मंड़ी में गेंंहू के सीजन में गेंहू व धान की पैदाबार होने पर धान की उत्तरप्रदेश से भारी मात्रा में आवक होती है। जिस कारण से होडल अनाज मंड़ी में प्रत्येक साल गेंहू की खरीद को ले कर प्रशासन से कहासुनी तक होती है। इस साल हरियाण  सरकार के द्वारा दूसरे प्रदेश से आने वाले गेंंहू पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए बायोमैट्रिक प्रणाली लागू करने के बाद ट्रैक्टर का नंबर व किसान का अंगूठा लगा कर ही गेंहू के गेट पास कटने की योजना को लागू किया गया है। लेकिन उसके बाबजूद भी होडल अनाज मंड़ी में उत्तरप्रदेश से आने वाले गेंहू की भारी आवक हो रही है तथा कुछ आढ़तियों के द्वारा उत्तरप्रदेश से सस्ते दामों में गेंहू की खरीद करके होडल अनाज मंड़ी में बेचने का कार्य किया जा रहा है। हरियाणा सरकार के द्वारा अनाज मंडिय़ों में उस क्षेत्र के किसानों की जमीन पर पैदावार के अनुसार ही गेंहू को खरीदने की योजना बनाई गई है। लेकिन होडल अनाज मंड़ी में होडल क्षेत्र में स्थित किसानों की जमीन में उगने वाले गेंहू से ज्यादा की खरीद अभी तक कर ली गई है। सरकार के द्वारा केवल उसी क्षेत्र में होने वाली पैदाबार की खरीद होने की अनाज मंड़ी होडल में चल रही खरीद में पोल खुल करके रह गई है। हांलाकि जिला प्रशासन द्वारा उत्तरप्रदेश से आने वाले गेंंहू पर रोक लगाने के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। लेकिन उसके बाद भी उत्तरप्रदेश से भारी मात्रा में गेंहू की आवक हो रही है। जिलाधीश डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि होडल अनाज मंड़ी में उत्तरप्रेदश से किसी भी कीमत पर गेंहू की आवक नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताय कि इसके लिए हरियाणा- उत्तरप्रदेश स्थित होडल करमन बॉर्डर पर दिन के समय पीडब्लूडी विभाग के राम निवास(एसडीई) और जिला कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के देवेन्द्र कुमार(बीएओ) की रात्रि के समय डयूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश से गेंहू को आने नहीं दिया जाएगा।

Check Also

एलायंस क्लब फरीदाबाद बैंकर्स ने पौष्टिक आहार का किया वितरण

एलायंस क्लब  फरीदाबाद बैंकर्स की ओर से बादशाह खान अस्पताल में 50 नवजात शिशु और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *