पलवल जिले के पंच उपचुनाव की चुनाव प्रक्रिया हुई आरम्भ: उपमा अरोड़ा

 

पलवल जिले के 21 पंच पदों के उपचुनाव की चुनाव प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है यह जानकारी डीडीपीओ उपमा अरोड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि पलवल जिले के पृथला, पलवल, बडौली, हसनपुर, होडल,हथीन ब्लाकों के अंतर्गत पडऩे वाले कुल ग्राम पंचायतों के 21  पंच पदों के लिए उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल होने आरम्भ हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अगामी 25 अप्रैल तक नाामंकन दाखिल करने के बद 27 अप्रैल को इन नामांकन की जांच की जाएगी। 28 अप्रैल को नामांकन वापस लेने के बाद बचे हुए उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए जाएंगे तथा अगामी 10 मई को सुबह आठ बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा व उसी दिन ही मतों की गिनती करके चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *