विपुल गोयल के जन्मदिन पर स्कूल बैग का किया वितरण

 

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के जन्मदिवस के उपल्क्ष में मां भारती सेवा समिति होडल द्वारा होडल शहर में गरीब परिवारों के बच्चों को स्कूल बैग और किताबों की वितरण किया गया। इस अवसर पर लगभग 60 बच्चों को इनका वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान आशीष अग्रवाल ने कहा कि मंत्री विपुल गोयल द्वारा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढक़र के भाग लिया जाता है।आज उन्हीं के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर के उनके जन्म दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें विद्यार्थियों को स्कूली बैग व किताबों का वितरण किया गया है, ताकि वह पढ़ाई कर सकें।

 

Check Also

राष्ट्रिय एनएसएस शिविर में रक्तदान, नेत्रदान और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

गदपुरी में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन पलवल डोनर्स क्लब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *