हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है सनातन धर्म : गौरव गौतम

पलवल के हुड्डा सेक्टर 2 में आयोजित खाटू श्याम संकीर्तन में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा हिंदुओं की आस्था, संस्कृति और सनातन परंपराओं का अमर प्रतीक है सनातन धर्म। यह केवल एक धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने की पवित्र पद्धति है, जो सत्य, सेवा, करुणा और मानव कल्याण का संदेश देता है।पलवल में आयोजित भव्य बाबा खाटू श्याम के संकीर्तन में शामिल होकर पलवल के लोगों के बीच गौरव गौतम ने कहा कि उन्हें यह अनुभूति हुई कि सनातन धर्म आज भी करोड़ों लोगों की श्रद्धा और विश्वास का आधार है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।हिंदू धर्म हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन परंपराओं की पहचान है। किसी भी धर्म, देवी-देवता, मान्यताओं या श्रद्धा पर हमला, अपमान या द्वेषपूर्ण टिप्पणी समाज की एकता को कमजोर करती है। गौरव गौतम ने कहा हिंदू धर्म पर हमला बर्दाश्त नहीं होगा, क्योंकि यह करोड़ों लोगों की आस्था और सम्मान से जुड़ा विषय है। हम हिन्दू परिवारों  में सभी धर्मों का सम्मान करना और सौहार्द बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।सनातन संस्कृति सदैव सत्य, शांति, सहिष्णुता और मानव कल्याण का संदेश देती आई है। इसलिए समाज में प्रेम, भाईचारा और पारस्परिक सम्मान बनाए रखना ही सबसे बड़ा धर्म है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कुछ कट्टरपंथी तत्व हिंदू बेटियों के जीवन को प्रभावित करने और समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं और बेटियां सतर्क रहें, जागरूक रहें और किसी भी प्रकार के छल, प्रलोभन या गलत इरादों से सावधान रहें।उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की जबरदस्ती, धोखे या अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।गौरव गौतम ने युवतियों और महिलाओं से अपील की कि वे सोच-समझकर निर्णय लें, परिवार से संवाद बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *