हरियाणा सरकार द्वारा जानबूझकर किसानों को परेशान किया जा रहा है उक्त विचार हरियाणा युवा प्रदेश कांग्रेस पूर्व उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने अनाज मंडी हसनपुर व होडल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। अनाज मंडियों में किसानों ने उनको बताया कि मंडी में गेंहू लाने पर बायोमैट्रिक के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। इसके अलावा किसानों से आढ़तियों के द्वारा मनमुताबिक कटौता काटा जा रहा है। किसानों ने कहा कि अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे उनका गेंहू पड़ा हुआ है तथा उसको सरकारी गोदाम में नहीं पहूंच पाने के कारण उनके खातों में कई दिन बीत जाने के बाद भी गंहू का भुगतान नहीं आ पा रहा है। अनाज मंड़ी में खुले आसमान के नीचे पड़े हुए गेंहू की क्वालटी इतनी घटिया है कि सरकारी एजेंसी के अधिकारियों के साथ मिल कर उसको सभी गोदामों में पहुंचाया जा रहा है। देवेश कुमार ने कहा कि अनाज मंडियों का दौरा करने के बाद किसानों के साथ हुई बातचीत के दौरान जानबूझकर किसानों को परेशान करने का कार्य हरियाणा सरक ार के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों में दूसरे प्रदेश से गेंहू पर रोक लगाने के लिए बायोमैट्रिक को लागू किया गया था। लेकिन उसके बाबजूद भ्ीा होडल, हसनपुर मंड़ी में भरी मात्रा में गेंहू उत्तरप्रदेश से आया है, जो कि खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है तथा आढ़ती, मार्केट कमेटी अधिकारी व सरकारी एजेंसियों के अधिकारी मिल करके किसानों को दोनों हाथों से लूटने में लगे हुए हैं। उन्होंने होडल, हसनपुर अनाज मंडियों में गेंहू के घोटाले की जांच कराने की मांग की है।
BB News 24 www.bbnews24.live