गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान करने को ले कर सौंपा ज्ञापन

 

गाय माता को राष्ट्र माता व राज्य माता का दर्जा प्रदान करने  को ले कर पूरे देश में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने की कड़ी में पलवल में पंचवटी मंदिर महंत ऋषिदास महाराज की अगुवाई में गौ भक्तों ने प्रदर्शन करके तहसीलदार पलवल को ज्ञापन सौंपा। गौ भक्तों के द्वारा आज पलवल के मार्गों पर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पलवल में पहुंचे जहां पर नागरिकों को सम्बोधित करते हुए महंत ऋषिदास महराज ने कहा कि गाय को राष्ट्र माता घोषित करके उनकी रक्षा करनी चाहिए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज देश के अनेकों हिस्सों में गायों को काटने का कार्य किया जा रहा है व गाय मांस की भी बिक्री की जा रही है। वक्ताओं का कहना था कि अब समय आ गया है कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित करके उनकी रक्षा की जानी चाहिए। इस अवसर पर राधेश्याम महाराज, तुहीराम भारद्वाज, आचार्य गुरूमेश, नरेश गांधी, भीम भारद्वाज, बांके पार्षद, आजाद पाठक, मुकेश सिंगला आदि मौजूद थे। गौ भक्तों के द्वारा ऋषिदास महाराज के नेत्तृव में तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Check Also

विपुल गोयल के जन्मदिन पर स्कूल बैग का किया वितरण

  हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के जन्मदिवस के उपल्क्ष में मां भारती सेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *