पलवल स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में सोमवार को नई पहल के तहत वर्ष 2025-2026 के अंतर्गत एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाना और कार्यस्थल पर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है।सम्मान समारोह में डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, अधीक्षक राजबीर तथा लेखाकार विनोद ने संयुक्त रूप से सभी चयनित कर्मचारियों को सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। सम्मानित कर्मचारियों में सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार सुरेंद्र (सेवादार), सर्वाधिक कर्मठ कर्मचारी पुरस्कार जगदीशचंद (जूनियर तकनीशियन), सर्वाधिक समर्पित कर्मचारी पुरस्कार अनिल शर्मा (डाटा एंट्री ऑपरेटर), नए कर्मियों में बेहतरीन कर्मचारी पुरस्कार पूजा (सेवादार), सर्वाधिक अनुशासित कर्मचारी पुरस्कार देवेंद्र कुमार (चालक), सर्वाधिक महत्वपूर्ण कर्मचारी पुरस्कार हेतराम (खंड प्रचार कार्यकर्ता), सर्वश्रेष्ठ होनहार कर्मचारी पुरस्कार विनोद कुमार (लेखाकार) तथा ऑल राउंडर पुरस्कार राजेश कुमार (साउंड अटेंडेंट) को दिया गया।जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण ही किसी भी विभाग की सफलता का आधार होते हैं। ऐसे सम्मान कार्यक्रम न केवल कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। समारोह के अंत में सभी कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण ही विभाग की सफलता का आधार : डीआईपीआरओ

BB News 24 www.bbnews24.live