पलवल में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों में आज रात को हुई बरसात के कारण उनमें से उठ रही भयंकर बदबू से नागरिकों का जीना दूभर हो गया है । उल्लेखनीय है कि पलवल में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन प्राइवेट कंपनी का ठेका समाप्त होने के बाद नई कंपनी को अभी तक ठेका नहीं दिया गया है । दूसरी तरफ नगर परिषद के कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं। जिस कारण से पलवल शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है तथा पलवल शहर के सभी प्रमुख मार्गो पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इन गंदगी के ढेरों में बीती रात को हुई बरसात के कारण भयंकर बदबू उठ रही है। जिसके कारण नागरिकों में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। पलवल के नागरिकों सुरेश कुमार शर्मा, गोविंद तायल, अतुल मंगला एडवोकेट, सोनू सिंगला का कहना है कि पलवल में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों के कारण उनमें से उठने वाली बदबू तथा इनके कारण पनपने वाले मच्छरों से नागरिकों का जीना दूभर हो गया है। जिसके कारण नागरिकों में बीमारियां फैलने का भी भय बना हुआ है। नगर परिषद प्रशासन के द्वारा नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, जबकि पलवल शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चारमराई हुई है। नागरिकों ने पलवल शहर की चरमरा रही सफाई व्यवस्था का समाधान करने की जिला उपायुक्त से मांग की है। नगर परिषद अध्यक्ष डॉक्टर यशपाल का कहना है कि शीघ्र ही नगर परिषद के द्वारा दूसरी प्राइवेट सफाई कंपनी को शहर में से कूड़ा उठाने का ठेका प्रदान करके समस्या का समाधान किया जाएगा।
BB News 24 www.bbnews24.live