अनिता शर्मा को होडल मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष नियुक्त किया

अनिता शर्मा को होडल मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।अपनी नियुक्ति पर उन्होंने होडल विधायक हरेंद्र राम रतन  का धन्यवाद करते हुए कहा कि  उन्हें पार्टी ने जो ज़िम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगी और पार्टी के लिए अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करेंगी।अनीता शर्मा ने कहा कि भाजपा पार्टी के द्वारा महिलाओं को आरक्षण प्रदान करने के लिए जो विधायक लाया गया था उसको कांग्रेस पार्टी के द्वारा पास नहीं करके महिलाओं के हकों पर डाका डाला गया है। वह कांग्रेस पार्टी के इस कृत्य के बारे में महिलाओं  को अवगत कराने का कार्य करेंगी।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *