दिल्ली के दर्दनाक हादसे मेंं जल कर मारे गए नौ नागरकों को दी श्रृदांजलि

 

दिल्ली में एक कॉलोनी में हुए हुए दर्दनाक हादसे में जल कर मारे गए नौ नागरिकों को होडल की जैन धमशाला में होडल की सामाजिक संस्थाओं के द्वारा आयोजित शोकसभा में दो मिनट का मौन धारण कर श्रृदांजलि अर्पित की गई। दिल्ली की विवेक विहार शहदारा में एक कॉलोनी के फ लैटों में लगी आग में नौ नागरिकों की मृत्यु हो गई थी । जिनमें से एक महिला शिखा जैन होडल के बंचरिया परिवार की पुत्रवधू थीं। इस हादसे में उनका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस शोक सभा में डॉक्टर सन्मत कुमार जैन ने कहा कि जैन समाज के नौ व्यक्तियों की एक साथ मृत्यु के इस दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इससे जैन समाज को भारी क्षति हुई है। शोक सभा में अग्रवाल सभा प्रधान अनिल गर्ग, पूर्व प्रधान शिव कुमार गर्ग(परदेशी), मोक्षधाम प्रधान राजकपूर बंसल, जैन समाज प्रधान संदीप जैन, पूर्व प्रधान डॉक्टर राजेश जैन, नीरज जैन, धन्नामल जैन, मास्टर राजकुमार जैन, अलॉयन्स क्लब पूर्व प्रधान अनिल सिंगला, अनिल कंसल, सचिव बलराम बंसल, कुन्नी जैन, अभिनन्दन जैन, विनोद जैन,भारत विकास परिषद पूर्व प्रधान भोजराज गर्ग, प्रथम जैन, महेश जैन आदि ने सभी दिवंगत आत्माओं  को दो मिनट का मौन धारण करके श्रृदांजलि अर्पित की तथा भगवान से उनको अपने चरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *