श्री श्याम संकीर्तन द्वारा निशान यात्रा व जागरण का आयोजन

श्री श्याम संकीर्तन होडल द्वारा श्री खाटू श्याम मंदिर होडल के तीसरे मंदिर स्थापना दिवस पर 12 व 13 मई को निशान यात्रा व खाटू श्याम जागरण का आयोजन किया जा रहा है। श्री श्याम संकीर्तन सदस्यों सुनील गोयल, साहिल अग्रवाल, बंटी गर्ग ने बताया कि 12 मई को शाम 6 बजे चिराग पैलेस होडल से एक विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें अनेक बैंड बाजों के साथ भगवान श्री खाटू श्याम की रथ यात्रा निकल जाएगी। यह चरण सिंह चौक, जगजीवन राम चौक, जीटी रोड होते हुए श्री त्यागी मंदिर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर आकर के समाप्त होगी। 13 मई को शाम 7 बजे से श्रभ् त्यॉगी मंदिर होडल स्थित श्री खाटू श्याम जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भजन गायकों आयुष सैनानी जयपुर , गिन्नी कौर पटना सहित अनेकों अन्य गायकों द्वारा भगवान श्री खाटू श्याम के भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *