एमवीएन यूनिवर्सिटी एवं अमृता हॉस्पिटल के बीच स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में एमओयू पर हस्ताक्षर

 

एमवीएन यूनिवर्सिटी ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अमृता हॉस्पिटल, सेक्टर-88, फरीदाबाद के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, क्लिनिकल प्रशिक्षण, रिसर्च तथा व्यावहारिक ज्ञान से जोडऩा है, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर करियर अवसर प्राप्त हो सकें।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि यह साझेदारी विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर भी प्राप्त होगा। उपकुलपति प्रो. डॉ. एन. पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एमवीएन यूनिवर्सिटी सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं इंडस्ट्री सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। अमृता हॉस्पिटल के साथ यह सहयोग विद्यार्थियों के कौशल विकास में नई दिशा प्रदान करेगा। कुलसचिव प्रो. डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि यह एमओयू शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मजबूत अकादमिक साझेदारी का प्रतीक है, जिससे विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, रिसर्च एवं रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।अमृता हॉस्पिटल, सेक्टर-88, फरीदाबाद की ओर से आशुतोष कुमार पांडेय एवं अंकित तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह सहयोग शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रिसर्च के क्षेत्र में नई संभावनाओं को विकसित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Check Also

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का पलवल दौरा

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *