विद्या आनन्द पब्लिक स्कूल के खिलाडियों ने यूथ नवज्योति स्पोर्टस एशोसिऐशन द्वारा एन. वी. एन. स्कूल भिडूकी में करवाये गये जिला स्तरीय टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार ओवरऑल चैम्पियन ट्रॉफी अपने नाम की। इस टूर्नामेंट में पलवल जिले के लगभग 12 स्कूलों ने भाग लिया था। हमारे स्कूल के खिलाडियों ने चेस में 7, एथलेटिक में 10, कबड्डी में 1, वॉलीबॉल में 3, बैडमिंटन में 1, कैरम में 1, तथा 23 स्वर्ण पदक, 24 रजत पदक एवं 12 कांस्य पदक (कुल 58 पदक) जीत कर ओवरऑल चैम्पियन ट्रॉफी 2026 हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डी॰ सी॰ चौधरी, प्रधानाचार्या अल्का शर्मा और उप-प्रधानाचार्य गुलशन कुमार ने हेड कोच धरमपाल एवं अन्य कोच प्रमोद, परमवीर, चंदरपाल एवं विद्यार्थियों की प्रंशसा करते हुए, उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी और भविष्य में नई सफलताओं को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व के सम्पूर्ण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। विजेता खिलाडियों व उनके कोच को मंच पर फूलमाला व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
BB News 24 www.bbnews24.live