बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा का उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने लिया तैयारियों का जायजा

 

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को बस में एक साथ बिठाकर होडल उपमंडल मे ंपडऩे वाले पूरे परिक्रमा मार्ग का गंभीरता से निरीक्षण करते हुए हर प्रकार की जरूरी व्यवस्थाओं के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उनकी बस यात्रा डाडका से प्रारंभ हुई जो कि हसनपुर होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा पर बन रहे पैंटून पुल तक पहुंची।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने हरियाणा के क्षेत्र में पडऩे वाले बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का गांव डाडका से शुरू होकर, सौंदहद, बंचारी, डकोरा, मर्रोली, खाम्बी, लीखी होते हुए हसनपुर, यमुना पैंटून पुल तक निरीक्षण कर गहनता से जायजा लिया और जहां भी कमियां पाई गई उन्हें परिक्रमा के शुरू होने से पहले दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने श्रद्धालुओं के लिए हसनपुर की अनाज मंडी के सामने परिक्रमा मार्ग में लगाए गए नए आर.ओ. वाटर कूलर का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 17 मई से शुरू होने वाली इस धार्मिक यात्रा में लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे, इसलिए यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल ने भी अपनी टीम को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाएगी तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।निरीक्षण के दौरान एसडीएम बलीना, डीएसपी सुरेश भड़ाना, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह, सिविल सर्जन सतिंदर वशिष्ठ, अधीक्षण अभियंता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम रंजन राव, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता रितेश यादव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *