स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे कार्यक्रम का किया आयोजन

 

बाबरी मोड पर स्थित स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल स्कूल, होडल में मदर्स डे के अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया द्य कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व गणेश मंत्र के साथ हुई द्य विद्यालय की छठी कक्षा की छात्रा आरुषि ने मां का महत्व बताते हुए कहां कि माँ हमारे जीवन की पहली गुरु होती है और उनके त्याग और प्रेम का कोई मूल्य नहीं लगाया जा सकता द्य कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने माताओं के सम्मान में गीत, कविता, नृत्य व भाषण प्रस्तुत किये द्य इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के लिए हस्तनिर्मित कार्ड, पर्स, फूलदान और अनेक सुंदर-सुंदर गिफ्ट भी बनाएं । मां के नाम संदेश कार्यक्रम में भी कविता पाठ आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और इनाम भी जीते द्यविद्यालय द्वारा मदर्स डे के उपलक्ष में एक स्पेशल डांस प्रोग्राम आयोजित किया गया है, जिसमें माताओं ने भाग लिया और बहुत आनंदित हुईं और उन्होंने कई इनाम भी जीते ।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 संगीता गोयल व अध्यक्ष श्री श्रीराम अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को मां का महत्व समझाया और कहां कि मां के बिना जीवन व्यर्थ है और सभी माताओं को विद्यालय में आने के लिए आभार व्यक्त किया ।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *